{"_id":"6919f11cc382dc87670e0c39","slug":"video-naeda-mahalo-ka-le-mahalo-thavara-lga-anakha-satal-mahatasava-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Stall festival organised by women for women in Noida","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stall festival organised by women for women in Noida
नोएडा सेक्टर-74 में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए ‘महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा’ स्टॉल महोत्सव ने स्थानीय महिलाओं को नई पहचान दी। यहां हाथ से बनाए गए घरेलू व सजावटी उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका दिया गया, जिसे शहर की महिलाओं ने उत्साह के साथ स्वीकार किया। इस कार्यक्रम में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया है। अमर उजाला से बात करते हुए ग्रहम प्रवेश सोसाइटी की महिलाओं ने बताया कि उन्हें पहली बार अपने हुनर को सामने लाने का ऐसा मंच मिला है। एकता द्वारा तैयार किए गए होम डेकोर प्रोडक्ट्स को लोगों ने खूब सराहा। आयोजन की मुख्य संयोजक और होम मेकर्स एम्पोरियम की संस्थापक अनुराधा सहदेव ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि HME+SHE=(WE) महिलाओं को एक छत के नीचे व्यवसाय बढ़ाने का मौका देता है। इस कार्यक्रम में ‘एकटार्ट्स’ ने हस्तनिर्मित उत्पाद, ‘सबकावैद्य अवंतिका’ ने 100 से अधिक आयुर्वेदिक उत्पाद, ‘नेत्रा डिजाइन्स’ ने तपस्या गुप्ता के आभूषण और ‘वैदाही’ ने सूट कलेक्शन के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।