{"_id":"6b015879f83317897a0f90b7","slug":"encounter-in-noida-s-sector-63-police-arrest-two-criminals-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नोएडा के सेक्टर-63 में ग्रीन बेल्ट के पास मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाश किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नोएडा के सेक्टर-63 में ग्रीन बेल्ट के पास मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाश किए गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2026 02:08 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अभिषेक और मनोज नाम के बदमाशों के शामिल होने की सूचना है।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से एक बाइक बरामद हुई और उनकी निशान देही पर तीन और बाइक बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि फेज-दो में हुई मुठभेड़ और सेक्टर 63 में हुई मुठभेड़ में एक ही गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
