Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Greater Noida ‘Save Democracy, Eliminate Anarchy’ event featuring youth dialogue held at IIMT College
{"_id":"6ae9ef302fd6d8d63d04f05e","slug":"video-greater-noida-save-democracy-eliminate-anarchy-event-featuring-youth-dialogue-held-at-iimt-college-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में युवा संवाद का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में युवा संवाद का आयोजन
देश के इतिहास में जब भी बदलाव की जरूरत पड़ी है, युवाओं ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। आज भी लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत युवा एवं विद्यार्थी संवाद में कही।
उन्होंने भगवान राम, श्रीकृष्ण, चंद्रगुप्त मौर्य, वीर सावरकर, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी ने अपने साहस और संघर्ष से इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि युवा केवल व्यवस्था में बदलाव की अपेक्षा न करें, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि बहनों और बेटियों को समाज में उतना ही सुरक्षित माहौल मिले, जितना वे अपने घर में महसूस करती हैं। इसके लिए सम्मानजनक व्यवहार और सामाजिक संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने नोएडा की स्थापना और आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की अहमियत बताई। साथ ही एसआईआर के मुद्दे पर युवाओं से जागरूक रहने और तथ्यों को समझने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों से लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए। जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की पहचान हैं।इस मौके पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुखविंदर सिंह सोम व आईआईएमटी संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।