Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Women entrepreneurs' organization to celebrate Diwali with destitute women at 'Apna Ghar Ashram'
{"_id":"6ae9d0487c4da76bdb06bbd1","slug":"video-women-entrepreneurs-organization-to-celebrate-diwali-with-destitute-women-at-apna-ghar-ashram-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अपना घर आश्रम में निराश्रित महिलाओं के साथ दीपावली उत्सव मनाएगी महिला उद्यमी संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अपना घर आश्रम में निराश्रित महिलाओं के साथ दीपावली उत्सव मनाएगी महिला उद्यमी संस्था
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर महिला उद्यमी संस्था की ओर से मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आश्रम में रह रहीं निराश्रित, दिव्यांग और बौद्धिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा की जाएंगी। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
संस्था की अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि महिला उद्यमी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था की ओर से इस बार दीपावली उत्सव आश्रम में रहने वाली महिलाओं के बीच मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा की जाएंगी। संस्था की महासचिव वंदना शर्मा और कार्यक्रम संयोजक अनीता शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां बांटना और उनके बीच अपनापन महसूस कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।