{"_id":"6ae9995d304c4fc69a0edb49","slug":"woman-arrested-from-karnal-in-firing-case-on-tiger-shroff-s-car-13-accused-arrested-so-far-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में करनाल से महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में करनाल से महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:51 PM IST
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से करनाल से गिरफ्तार 22 वर्षीय महिला की पहचान सुनेहा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। महिला करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी की रहने वाली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से रविवार, एक नवंबर की शाम उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम महिला को अपने साथ मुंबई ले गई। रामनगर थाना प्रभारी दीपचन्द ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम एपीआई दिनेश के नेतृत्व में मामले की जांच के सिलसिले में करनाल पहुंची थी। महिला की तलाश में रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में कार्रवाई की गई। पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद गिरफ्तारी आवश्यक पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के करनाल पहुंचने पर एक नवंबर को शाम 4:50 बजे थाना रामनगर में आमद-रवानगी की रपट दर्ज की गई। महिला को गिरफ्तारी के कारण और आधार की लिखित जानकारी दी गई। उसके पिता सुरेंद्र पासवान को भी गिरफ्तारी की सूचना से संबंधित लिखित नोटिस दिया गया। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि कार चालक और मौके पर मौजूद एक ब्लॉगर घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। करनाल से गिरफ्तार महिला की मामले में भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।