{"_id":"6aea194e0c37dd3d500f04d2","slug":"india-vs-new-zealand-odi-record-sachin-tendulkar-anil-kumble-records-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में भारत का वनडे रिकॉर्ड कैसा?: 45 मैचों में कितने मैच जीते, सचिन-कुंबले के नाम ये उपलब्धियां दर्ज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड में भारत का वनडे रिकॉर्ड कैसा?: 45 मैचों में कितने मैच जीते, सचिन-कुंबले के नाम ये उपलब्धियां दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड में प्रदर्शन पर नजर डालें तो रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। भारत ने कीवी धरती पर खेले 45 वनडे मुकाबलों में सिर्फ 14 जीत दर्ज की हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली के पास इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 2,000 वनडे रन पूरे करने का मौका होगा।
विज्ञापन
कुंबले-सचिन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी। हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने इस बार अपना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 123 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 63 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में सफलता मिली है। सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मुकाबला टाई रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित-विराट
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड में भारत का वनडे रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में अब तक 45 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत को सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि 26 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा और चार मुकाबले बेनतीजा रहे।
न्यूजीलैंड में भारत का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 392 रन है। टीम इंडिया ने यह स्कोर 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में बनाया था। इस मुकाबले में भारत ने जीत भी दर्ज की थी। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का न्यूनतम वनडे स्कोर 92 रन है, जो 31 जनवरी 2019 को बना था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पांच फरवरी 2020 को छह विकेट पर 348 रन का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में नाबाद 163 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 133 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और पांच छक्के लगाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 11 मार्च 2009 को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में 74 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए थे।

अनिल कुंबले
- फोटो : ANI
अनिल कुंबले की घातक गेंदबाजी का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 30 मार्च 1994 को वेलिंगटन में खेले गए वनडे मुकाबले में 10 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे।

विराट कोहली
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2010 से 2026 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 36 मुकाबलों में सात शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1,897 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 154 रन रहा है। आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 2,000 वनडे रन पूरे करने का शानदार मौका होगा। इसके लिए उन्हें 103 रन की जरूरत है।

जवागल श्रीनाथ
- फोटो : IANS
जवागल श्रीनाथ हैं भारत के सबसे सफल गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। श्रीनाथ ने कीवी टीम के खिलाफ 30 मुकाबलों में कुल 51 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 31 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी 16 मुकाबलों में 38 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।