Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Karsola Minor breached at two locations near Deshkheda; hundreds of acres of crops submerged.
{"_id":"6ae99c19680c0dc9f702a7cc","slug":"video-karsola-minor-breached-at-two-locations-near-deshkheda-hundreds-of-acres-of-crops-submerged-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"देशखेड़ा के पास दो जगह से टूटी करसोला माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशखेड़ा के पास दो जगह से टूटी करसोला माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
जुलाना। देशखेड़ा गांव के पास करसोला माइनर दो अलग-अलग स्थानों से टूट गई। माइनर से निकला पानी आसपास के खेतों में फैलने से सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। खेतों में तेजी से पानी भरने के कारण किसानों को फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि माइनर में उसकी क्षमता से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। पानी का बहाव तेज होने से माइनर में दबाव बढ़ा और वह गांव के पास दो जगह से टूट गई। इसके बाद पानी खेतों में फैल गया। किसानों के अनुसार, खेतों में खड़ी फसल में पानी जमा होने से नुकसान की आशंका है। उनका कहना है कि माइनर में पानी छोड़ने से पहले उसकी स्थिति और क्षमता की जांच होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
देशखेड़ा गांव के किसान भूपेंद्र, प्रताप आदि ने बताया कि माइनर टूटने की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई थी। इसके बावजूद करीब तीन घंटे बीतने पर भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने कहा कि समय रहते पानी का बहाव रोकने और मरम्मत का काम शुरू करने के प्रयास किए जाते तो नुकसान को कम किया जा सकता था। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से किसानों में रोष है।
सूचना पर पहुंचे कैप्टन योगेश बैरागी, मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे मामला
माइनर टूटने की सूचना मिलने पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। किसानों ने उनके सामने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। कैप्टन योगेश बैरागी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे। उन्होंने जलमग्न फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।