{"_id":"6aae73e780ab5da7dc02a779","slug":"video-real-time-monitoring-of-water-flow-in-major-stormwater-drains-in-gurugram-will-be-implemented-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रमुख बरसाती नालों में पानी के बहाव की होगी रियल टाइम निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रमुख बरसाती नालों में पानी के बहाव की होगी रियल टाइम निगरानी
गुरुग्राम मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति पर प्रभावी निगरानी और बरसाती नालों में पानी के बहाव का सटीक आकलन करने के लिए जीएमडीए प्रमुख नालों पर रडार आधारित सेंसर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत मास्टर ड्रेन लेग-1, लेग-2, लेग-3, लेग-4 और मानेसर ड्रेन पर रडार लेवल सेंसर व सरफेस वेलोसिटी सेंसर लगाए जाएंगे। योजना पर करीब 5.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।
सेंसर के माध्यम से नालों में पानी के फ्लो वॉल्यूम, जलस्तर और बहाव की गति (वेलोसिटी) समेत अन्य मानकों की निगरानी की जाएगी। इससे बारिश के दौरान नालों में बढ़ रहे पानी के स्तर और बहाव की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत प्रमुख ड्रेनों पर आधुनिक तकनीक से पानी के बहाव का डाटा जुटाया जाएगा। इससे भविष्य में बरसाती पानी की निकासी की क्षमता का आकलन करने और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना में पांच साल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का कार्य भी शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।