{"_id":"6a467802d47fdf474b0a8233","slug":"video-high-diesel-and-petrol-prices-have-a-profound-impact-on-travel-business-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: डीजल-पेट्रोल की महंगाई का ट्रैवल कारोबार पर गहरा असर, पर्यटकों की घट रही रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: डीजल-पेट्रोल की महंगाई का ट्रैवल कारोबार पर गहरा असर, पर्यटकों की घट रही रुचि
गुरुग्राम। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर अब ट्रैवल कारोबार पर नजर आने लगा है। इस समय लोग शिमला, मनाली, नैनीताल, मसूरी आदि स्थलों पर जाते हैं लेकिन इन स्थानों का यात्रा पैकेज महंगे हो गए है। इससे पर्यटक यात्रा करने में कम रुचि दिखा रहे हैं और ट्रैवल एजेंसियों की बुकिंग प्रभावित हुई है।
ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान आमतौर पर परिवार और युवा वर्ग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। इस बार वाहन संचालन की लागत बढ़ने से एजेंसियों को अपने पैकेज और वाहन किराए में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। बढ़े हुए किराए का सीधा असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिलती है तो आने वाले समय में ट्रैवल कारोबार पर और अधिक असर पड़ सकता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और किफायती पैकेज भी उपलब्ध करा रही हैं। इसके बावजूद अपेक्षित संख्या में बुकिंग नहीं मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।