{"_id":"6b0c36be1f3427d8410be4b0","slug":"relief-for-expressway-residents-e-buses-launched-on-5-new-routes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108846-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक्सप्रेसवे निवासियों को राहत, 5 नए रूटों पर ई-बसें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक्सप्रेसवे निवासियों को राहत, 5 नए रूटों पर ई-बसें शुरू
विज्ञापन
चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107
कॉलेज, नौकरी और अन्य काम के लिए पुराने शहर तक पहुंचना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास बसे सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए रविवार को शुरू हुई ई-बस सेवा बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री द्वारा 100 नई ई-बसों के उद्घाटन के बाद जिले के सार्वजनिक परिवहन को बड़ा विस्तार मिला है।
इसमें से करीब 25 बसें एक्सप्रेसवे के क्षेत्रों को मुख्य शहर और मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए पांच नए रूटों पर चलाई गई हैं। इन रूटों में सेक्टर 99ए से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन (315), सेक्टर 99ए से केंद्रीय विहार (317), धनकोट से मिलेनियम मेट्रो स्टेशन (322), सेक्टर 37डी से सेक्टर 58 (324) और मिलेनियम मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 107 (127) शामिल हैं। अब हजारों यात्रियों को कॉलेज और दफ्तर जाने के लिए महंगी कैब या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -
सेक्टर-107 में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण लोग पुराने शहर से आसानी से जुड़ नहीं पाते थे। ई-बस सेवा शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा के कामों के लिए निर्भरता कम होगी। - चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर-107
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ई-बसों के चलने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। -सचिन, निवासी, एम3एम वुडशायर, सेक्टर-107
-- -- -- -- -
सेक्टर 37 सी व डी से नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत क्षेत्र के निवासियों के लिए एक सुखद और स्वागतयोग्य कदम है। भविष्य में बसों की संख्या, रूट और फ्रीक्वेंसी का भी विस्तार किया जाएगा। - सौरभ मित्तल, सचिव, रामप्रस्थ सिटी, सेक्टर-37डी
-- -- -- -- -- -
घर में वाहन नहीं होने पर महिलाओं को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। ई-बस सेवा शुरू होने से महिलाएं बाजार, अस्पताल और अन्य जगहों पर आसानी से जा सकेंगी।- मिनी वर्मा, हेवो आपर्टमेंट-2