Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excavation work at the main gate of the railway station is causing inconvenience to passengers.

Gurugram News: रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर खोदाई होने के यात्रियों को आवागमन में परेशानी

Sun, 29 Nov 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Excavation work at the main gate of the railway station is causing inconvenience to passengers.
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर खोदाई होने से रास्ता बंद। फोटो- संवाद
गेट के सामने सड़क पर वाहन खड़े होने से लगा रहता है जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर खोदाई होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्टेशन परिसर में नई इमारत बनाने और पुनर्विकास के कार्य होने से वर्तमान में वाहनों के लिए पार्किंग भी उपलब्ध नहीं है। मुख्य गेट के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दिनभर जाम लगा रहता है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी हो रही है।
स्टेशन परिसर के मुख्य गेट के रास्ते में खुदाई होने के कारण लोगों को संकरे रास्ते से निकलना पड़ता है। सामान लेकर चलने वाले यात्रियों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन आती है तो यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण मुख्य गेट पर यात्रियों को आना-जाना मुश्किल हो जाता है। गेट के पास ही सड़क पर काफी संख्या में वाहन खड़े होने के कारण यात्रियों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। गेट पर वाहनों के खड़े होने के कारण कई बार लोगों को ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

----
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य की वजह से व्यवस्था प्रभावित हुई है। जीआर थाने व आरपीएफ थाने के टीमें गेट के पास से वाहन हटाती हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed