{"_id":"6846f1ca2901098fba0536c4","slug":"video-modinagar-police-seized-twenty-bikes-running-without-number-plates-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही बीस बाइकें सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही बीस बाइकें सीज की
मोदीनगर में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीस बाइकों को सीज किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र में पुलिस बल ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बीस बाइकों को सीज कर थाने भिजवाया। इनमें अधिकांश बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी। कुछ बाइकें समय पूरा होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रही थी। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कुछ वाहन चालक विपरीत दिशा से बच कर निकल गए। एसीपी ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।