फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi celebrated the festival of Raksha Bandhan with school children

वीडियो: हाईफाई, जन्मदिन की बधाई और महाकाल ले जाने का वादा, रक्षाबंधन पर पीएम ने बच्चों संग बिताए खूबसूरत पल

Fri, 28 Aug 2026 05:22 PM IST
राहुल कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का त्योहार है। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई। इस दौरान वह बच्चों के साथ मजेदार गपशप करते भी नजर आए। देखें वीडियो...

 

विज्ञापन
Prime Minister Modi celebrated the festival of Raksha Bandhan with school children
पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


'हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ' 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे छात्राओं के साथ हाई फाइव करते और हाथ मिलाते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा, "आज 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) में रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कानें और भी बहुत कुछ। वीडियो में प्रधानमंत्री को बच्चों से बातचीत करते और गर्मजोशी से उनका अभिवादन करते देखा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया और रक्षाबंधन समारोह के दौरान उनके साथ समय बिताया।
विज्ञापन

 

बातचीत के दौरान एक बच्ची ने पीएम मोदी से उनके बचपन के सपने के बारे में पूछा। बच्ची ने पूछा, 'आपका बचपन का सपना'। इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया और कहा, "आप लोगों से मिलने का।" इसके बाद सभी छात्राएं हंसने लगीं। इसके साथ एक बच्ची पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाई देती नजर आई। वहीं एक लड़की से पीएम खाने की रुचि के बारे में पूछते नजर आए। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।

ये भी पढ़ें:'अटूट रहे प्यार का बंधन': बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो

इस अवसर पर उन्होंने एक 'संस्कृत सुभाषितम्' भी शेयर किया, जिसमें लिखा, "एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर। जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः।" 'संस्कृत सुभाषितम्' में कहा गया है, "रक्षा सूत्र के प्रभावों का वर्णन करते हुए कहा गया है कि यह जय, सुख, संतति, आरोग्य और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ वर्षों पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते आए हैं। पिछले साल बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी और उनके साथ राखी का त्योहार मनाया। 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को उनके निरंतर विश्वास और प्यार के लिए धन्यवाद भी दिया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed