{"_id":"6a911b046766b50950068416","slug":"retired-senior-citizen-defrauded-of-10-lakh-via-digital-arrest-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर दो घंटे में मैसेज, नहीं तो जेल!: बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने जय हिंद बुलवाकर 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दो घंटे में मैसेज, नहीं तो जेल!: बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने जय हिंद बुलवाकर 10 लाख ठगे
Fri, 28 Aug 2026 10:52 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
गाजियाबाद में फिर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल गिरफ्तारी कर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने वैशाली स्थित जज कॉलोनी में रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पूरण सिंह के मुताबिक 10 अगस्त को उन्हें एक अंजान कॉलर ने कॉल कर पुलिस हैड क्वार्टर से होने की बात कही। बताया कि उनके आधार कार्ड से कुछ सिम खरीदे गए हैं, जिनका प्रयोग आतंकी गतिविधियों में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस, एटीएस और जेल का भय दिखाकर घंटों मानसिक उत्पीड़न किया गया। 10 लाख रुपए की मांग की गई। 14 और 15 को बैंक बंद होने पर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी गई। घर से बैंक तक जाने पर भी साइबर ठग व्हाट्सप वॉयस कॉल पर बने रहे। 10 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी पांच लाख रुपयों की मांग की गई। जिससे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
हर दो घंटे में भेजना था मैसेज, आई एम सेफ, जय हिंद
पीड़ित के मुताबिक आठ दिनों तक ठग अधिकांश समय वॉयस कॉल पर रहे। ठगों ने धमकी दी कि हर दो घंटे में उन्हें मैसेज करना होगा, आई एम सेफ, जय हिंद।