{"_id":"6a910ba4414a659bfb0ca983","slug":"18-year-old-youth-stabbed-to-death-in-ghaziabad-late-at-night-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में देर रात मर्डर: पुराने विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में देर रात मर्डर: पुराने विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम; मचा हड़कंप
Fri, 28 Aug 2026 09:46 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
गाजियाबाद में एक वारदात सामने आई है। जहां देर रात एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना पुराने मामूली विवाद को लेकर हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी के शहीद नगर में देर रात पुराने मामूली विवाद को लेकर 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शहीद नगर के रहने वाले आयान (18) के रूप में हुई है। वह दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया जा रहा है कि आयान का पड़ोस में रहने वाले सोहेल समेत कुछ युवकों से किसी पुराने विवाद को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने आयान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयन को उपचार के लिए दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल युवकों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसीपी का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।