{"_id":"6a912ebd14d52271f00c84c1","slug":"nazia-khan-files-complaint-over-rahul-gandhi-s-remarks-on-manusmriti-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत, मनुस्मृति पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत, मनुस्मृति पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
Fri, 28 Aug 2026 12:17 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मनुस्मृति पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता और उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता नाजिया खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह शिकायत गाजियाबाद पुलिस की दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और नाजिया खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मनुस्मृति को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने शिकायत की है। उन्होंने ये शिकायत पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, डीसीपी और एसीपी इंदिरापुरम को दी है।
विज्ञापन
नाजिया इलाही खान ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन किसी विषय को प्रस्तुत करते समय उसके पीछे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरें दिखाने का औचित्य भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
नाजिया खान ने कहा कि वह कलमा और शाहादा दोनों पढ़ती हैं और जब वह ‘वंदे मातरम्’ गाती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह खान हैं, लेकिन इसके बावजूद देश और राष्ट्र के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।
विज्ञापन
उन्होंने मनुस्मृति को लेकर कहा कि इसके एक अध्याय या कुछ शब्दों को अलग करके उनकी व्याख्या करना और उसके आधार पर पूरी मनुस्मृति के बारे में धारणा बनाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, इस तरह मनुस्मृति को बदनाम करने और गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया गया है।
नाजिया खान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार है। राहुल गांधी भी अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन सवाल यह है कि उनकी बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की तस्वीरें पृष्ठभूमि में क्यों प्रदर्शित की गईं।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी यह कहा है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को मनुस्मृति पढ़नी या उसका पालन करना चाहिए? नाजिया खान का कहना है कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी और उसके साथ दिखाई गई तस्वीरों को लेकर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि शिकायत के माध्यम से वह इस मामले में संबंधित स्तर पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।