{"_id":"6aa421ccd9a9d1ce5c0dc1f2","slug":"video-memorandum-submitted-to-sdm-regarding-freeing-pond-from-encroachment-in-ghaziabad-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 10 वर्षों से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर काट रहे तहसील के चक्कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 10 वर्षों से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर काट रहे तहसील के चक्कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद जिले के निवाड़ी के गांव आसिफपुर उजैड़ा के ग्रामीणों ने तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर दस साल से तहसील के चक्कर काट रहें है।
गांव आसिफपुर उजैड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर गांव में तालाब पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत उपजिलाधिकारी मोदीनगर से की। ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि गांव में लगभग 14 बीघे का तालाब है। लगभग आधे तालाब पर दबंगों ने अवैध कब्जाकर पक्के मकान बना लिए है। तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण गांव में जल निकासी की समस्या हो रही है। बरसात में गांव जलभराव हो जाता है। रास्ते पानी से लबालब हो जाते है। रास्तों में जलभराव के कारण गांव में संक्रमण फैल जाता है। ग्रामीण कई बार गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह लगभग दस साल से तालाब को कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर तहसील के चक्कर काट रहें है,मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने उन्हें जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।