{"_id":"6aa3d3eda37962265e05258e","slug":"video-anni-20-point-programme-meeting-government-schemes-benefits-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: आनी में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक, पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: आनी में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक, पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:41 PM IST
Link Copied
मिल्क फेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार आनी में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि आनी क्षेत्र में 18 योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से पांच योजनाओं को अगले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी मनीष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत बन रही नई सड़कों की जानकारी बैठक में रखी।
मुहान पंचायत के प्रधान संतोष ठाकुर ने नगान-श्वाड-राणाबाग सड़क की खराब हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाने और इसे मुख्य जिला सड़क में शामिल करने की मांग की। इस पर अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग को सड़क का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में बंद पड़ी सभी सड़कों को जल्द बहाल करने को भी कहा।
खंड चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी के नए अस्पताल भवन पर अब तक 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुंगश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आनी अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पद रिक्त हैं। अस्पताल में नई एक्सरे मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। बैठक के दौरान लोगों ने अपने क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को सप्ताह में एक दिन आनी में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। अधिकारी लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ उपलब्ध करवाएंगे।
अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि आनी सब डिपो में जल्द नई बसें पहुंचेंगी, जिससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।