फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Haji Salman accused of misdeed 11-year-old girl sent to jail in judicial custody for 14 days

यूपी: 'सोशल मीडिया पर देख लेना कौन हूं', 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला हाजी सलमान भेजा गया जेल

Fri, 11 Sep 2026 05:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 05:13 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी हाजी सलमान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Haji Salman accused of misdeed 11-year-old girl sent to jail in judicial custody for 14 days
11 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोपी हाजी सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को अगवा कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के संगीन मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी हाजी सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

अदालत में पेशी और पुलिस की कार्रवाई
शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत द्वारा तलब किए जाने के बाद, पुलिस ने आरोपी हाजी सलमान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब वह 25 सितंबर तक जेल में रहेगा। इलाके में किसी भी प्रकार के हंगामे या तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर 1000 लोगों को मुचलके में पाबंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
यह घटना 4 सितंबर (जन्माष्टमी की रात) की है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार रात करीब नौ बजे जब महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे से घर लौट रही थी, तब सफेद रंग की कार में सवार हाजी सलमान, तसलीम और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोका। घर छोड़ने का झांसा देकर मना करने पर आरोपियों ने मां-बेटी को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।

विज्ञापन

दुष्कर्म और छेड़छाड़
आरोप है कि हाजी सलमान ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उसके साथी तसलीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट भी की।

'सोशल मीडिया पर देख लेना, हाजी सलमान कौन है'
वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला को बुरी तरह डराया-धमकाया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जाकर देख लेना, हाजी सलमान कौन है। इस खौफनाक धमकी के कारण महिला इतना डर गई कि उसने तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं किया। वारदात के बाद दो अनजान युवकों ने उनकी मदद की, जिनके जरिए ऑटो बुक कर मां-बेटी घर पहुंचीं।

हिम्मत तब आई जब आरोपी हुआ गिरफ्तार
विधायक को धमकाने और मारपीट के एक अन्य मामले में जब पुलिस ने हाजी सलमान को गिरफ्तार किया, तब इस खबर को सुनकर महिला को हिम्मत मिली। इसके बाद मंगलवार रात वह थाने पहुंची और हाजी सलमान, तसलीम व अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed