{"_id":"6aa3d1f2335dbbc0d905faa9","slug":"video-video-civil-defence-training-camp-on-disaster-management-at-nalagarh-school-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नालागढ़ काॅलेज में आपदा प्रबंधन पर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नालागढ़ काॅलेज में आपदा प्रबंधन पर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आपदा प्रबंधन समिति, भूगोल विभाग, एनसीसी , एनएसएस तथा रोवर्स-रेंजर्स यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय सिविल डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार गुलेरिया सहित प्राध्यापक वर्ग में डॉ. अनुज साहनी, डॉ. नीलकांत, लेफ्टिनेंट पूजा, लेफ्टिनेंट प्रशांत, डॉ. शिवानी, डॉ. संदीपिका, प्रो. दीपक, डॉ. प्रियंका, डॉ. संजय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से होमगार्ड्स कंपनी कमांडर भाग सिंह और उनके साथी, फायर सर्विस से लीडिंग फायरमैन प्रेम कुमार और उनके साथियों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।