{"_id":"6aa3ac66aa95e3f53f00d275","slug":"body-of-a-young-man-found-inside-a-car-under-suspicious-circumstances-in-ghaziabad-s-kavi-nagar-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कविनगर में कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, कार्डियक अरेस्ट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कविनगर में कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, कार्डियक अरेस्ट की आशंका
Fri, 11 Sep 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:53 PM IST
सार
मृतक की पहचान प्रताप विहार निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अनुराग रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से काम के सिलसिले में घर से निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कार के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक कार की स्टीयरिंग सीट पर मृत अवस्था में बैठा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सुबह काम के लिए निकले थे अनुराग
मृतक की पहचान प्रताप विहार निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अनुराग रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से काम के सिलसिले में घर से निकले थे। दोपहर बाद उनकी कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली, जिसके अंदर वह बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों को साइलेंट अटैक का शक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने 'कार्डियक अरेस्ट' (साइलेंट हार्ट अटैक) को मौत की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन