{"_id":"6aa2eb221e5016af5e0dc983","slug":"ghaziabad-city-bus-conductors-begin-an-indefinite-strike-from-friday-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सिटी बस परिचालकों ने किया हड़ताल का एलान, कल सुबह से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सिटी बस परिचालकों ने किया हड़ताल का एलान, कल सुबह से होगी शुरू
Thu, 10 Sep 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:08 PM IST
सार
परिचालकों के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को सिटी बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। परिचालकों का कहना है कि उन्हें 4.57 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होना था, लेकिन करीब 3.55 रुपये प्रति किलोमीटर ही मिल रहा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सिटी बस परिचालक शुक्रवार सुबह छह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। परिचालक मुनेंद्र ने कहा कि कल बसों का संचालन नहीं होने देंगे और सभी परिचालक हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परिचालकों के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को सिटी बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। परिचालकों का कहना है कि उन्हें 4.57 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होना था, लेकिन करीब 3.55 रुपये प्रति किलोमीटर ही मिल रहा है।
विज्ञापन
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर परिचालकों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद स्थित सिटी बस डिपो बेहरामपुर के साथ ही मेरठ में भी हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन