{"_id":"6ad8e0ffe170facf7308003a","slug":"video-youth-beaten-up-near-hyderabad-gate-he-had-been-carrying-knife-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद गेट के पास युवक की पिटाई, हाथ में लिया था चाकू, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद गेट के पास युवक की पिटाई, हाथ में लिया था चाकू, VIDEO
चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही हैदराबाद गेट के समीप अनंता फूड कोर्ट के सामने बुधवार देर शाम को आधा दर्जन की संख्या में बाइक सवार युवक एक युवक की पिटाई करने लगे। पिटाई से बचने के लिए युवक दुकान के भीतर घुस गया। जिस पर हमलावर दुकान के भीतर घुसकर युवक की पिटाई करने लगे। दुकान के भीतर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के ऊपर हमला कर दिया। दुकानदार संचालक सहित अन्य लोगों ने युवक को बचाया। जिसके बाद दोनों पक्ष चले गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि युवक के ऊपर दुकान के भीतर रखे पानी के जग से हमलावरों ने हमला किया। दोनों पक्ष घटना के बाद चले गए। हमला करने वालों की तलाश की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।