फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air show trial in varanasi Remarkable enthusiasm among spectators crowds gather at Namo Ghat

काशी में एयर शो का रिहर्सल: दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह, नमो घाट पर उमड़े लोग; आसमान में दिखा अद्भुत नजारा

Wed, 21 Oct 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 21 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

काशी में एयर शो का रिहर्सल देखने के लिए आसपास के कई जिलों से लोग पहुंचे। लोगों का कहना था कि 22, 24, 25 अक्तूबर को भीड़ ज्यादा होगी। ऐसे में रिहर्सल के दौरान पास से वायुसेना का शौर्य देखने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Air show trial in varanasi Remarkable enthusiasm among spectators crowds gather at Namo Ghat
एयर शो का रिहर्सल देखने नमो घाट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर बुधवार को नमो घाट पर रिहर्सल किया गया। इस दौरान एंबुलेंस, चिकित्सा केंद्र, पुलिस पर्यटक सहायता केंद्र उपलब्ध रहे। इसमें 1000 स्कूली बच्चे व अन्य दर्शक मौजूद रहे। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। रिहर्सल के दौरान गंगा के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और अद्भुत हवाई करतबों को दर्शाया गया। सबसे पहले सारंग के तीन विमान नमो घाट से अस्सी घाट की ओर उड़े।

विज्ञापन




बता दें कि 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Air show trial in varanasi Remarkable enthusiasm among spectators crowds gather at Namo Ghat
नमो घाट पर एयर शो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

आसपास के जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। बुधवार को ट्रायल देखने पहुंचे लोगों में आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग भी शामिल रहे। कई लोग मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही क्षेत्र में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।

भीड़ से बचने के लिए पहले ही पहुंच रहे लोग
एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आसपास के जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को ट्रायल देखने पहुंचे लोगों में आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग भी शामिल रहे। कई लोग मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही क्षेत्र में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed