फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP workers protest in Fatehabad; express resentment over marginal MSP hike and SIR process

फतेहाबाद में जजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन; एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी और एसआईआर प्रक्रिया पर रोष

Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM IST
JJP workers protest in Fatehabad; express resentment over marginal MSP hike and SIR process
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिला फतेहाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में नाममात्र की बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी नेताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया को सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेजेपी के जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल ने किया, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। गेहूं एमएसपी में वृद्धि पर सवाल प्रदर्शन के दौरान जेजेपी के वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों के लिए अपर्याप्त है। जेजेपी नेताओं ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के अनुपात में गेहूं के समर्थन मूल्य में कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जाए। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि डीजल, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों के बीच गेहूं के दाम में इतनी कम वृद्धि किसानों के साथ मजाक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है। जेजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया और एमएसपी में उचित बढ़ोतरी नहीं की, तो पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल किसानों के मुद्दों के साथ-साथ, जेजेपी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर भी सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर सुनियोजित तरीके से पात्र मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना शुरू, ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हुआ ढालपुर

21 Oct 2026

कांगड़ा: जयसिंहपुर का दशहरा अब होगा राष्ट्र स्तरीय, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

21 Oct 2026

दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड

21 Oct 2026

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

21 Oct 2026

मानसून विदा, फिर भी बारिश जारी

21 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

21 Oct 2026

VIDEO: दुर्गा पाण्डालों से धूमधाम से विदा हुई मातारानी।

21 Oct 2026

VIDEO: शस्त्र पूजा कर संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।

21 Oct 2026

VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।

21 Oct 2026

VIDEO: हवाई जहाज से मंगवाए जाते हैं आराध्य के लिए सुगंधित फूल।

21 Oct 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में भव्य दशहरा सेलिब्रेशन

उज्जैन: भस्म आरती में गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

21 Oct 2026

रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां

21 Oct 2026

विजयादशमी धर्म और सत्य की विजय का पर्व-मंत्री गौरव गौतम

21 Oct 2026

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026

Meerut: रावण के ससुराल मौरीपाड़े की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने करतबों के साथ किया मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मध्य गंग नगर में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

21 Oct 2026

हिन्दू नेशनल कॉलेज में रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

21 Oct 2026

देहरादून: परेड मैदान में ऐसे हुआ लंका दहन

21 Oct 2026

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जले पुतलों के बाद बच्चों के 40 रुपये के रावण ने बटोरी वाहवाही

21 Oct 2026

कानपुर: परेड में आतिशबाजी के बाद दहन किया गया रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

21 Oct 2026

कानपुर: साकेत नगर में मेघनाथ और रावण का पुतला दहन किया गया

21 Oct 2026

देहरादून: परेड ग्राउंड में पूरा नहीं जल पाया रावण का पुतला, सभी 10 चेहरे और हाथ नहीं जले

21 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

20 Oct 2026

VIDEO: ब्रज के गांवों में आज से अड़ेगा टेसू, रूठेगी झांझी; बाजार में खूब हुई बिक्री

20 Oct 2026

VIDEO: प्रतिमा विसर्जन को नाचते गाते निकली महिला श्रद्धालुओं की टोलियां

20 Oct 2026

मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed