Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Bengali community celebrates Durga Puja festival with 'Sindoor Khela' in Model Town, Rohtak
{"_id":"6ad88c22559b33eecc03938f","slug":"video-bengali-community-celebrates-durga-puja-festival-with-sindoor-khela-in-model-town-rohtak-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मॉडल टाउन में सिंदूर खेला, बंगाली समाज ने मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मॉडल टाउन में सिंदूर खेला, बंगाली समाज ने मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव
मॉडल टाउन सिटी सामुदायिक केंद्र में बुधवार को बंगाली समाज की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला परंपरा निभाई। इस अवसर पर महिलाओं ने माता दुर्गा के भजनों पर नृत्य भी किया।
बंगाली समाज में मान्यता है कि 5 दिन के लिए दुर्गा माता अपने घर आती है और उनके घर परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। इसी परंपरा के तहत पांचो दिन अलग-अलग प्रकार से माता दुर्गा की पूजा अर्चना समाज में की जाती है। बुधवार को सिंदूर खेला परंपरा के साथ इसका विधिवत समापन किया है। इसके बाद माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
माता दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश, कार्तिकेय, व सरस्वती की भी पूजा अर्चना की गई। अमावस्या के बाद छठी तिथि से दुर्गा महोत्सव का आरंभ हो जाता है और 5 दिन माता की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सुमित, बौनिक, सुनील पाल, साधना पाल, सोनाली, हीरक ज्योति घोष राय, नीता, नीतू, रितु, दौला राय, कल्याणी,अंजलि घोष राय,सुनीत मुखर्जी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।