{"_id":"688250a948c4e7f258064d3e","slug":"video-yadav-brothers-followed-tradition-of-1983-did-milk-abhishek-of-baba-vishwanath-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यादव बंधुओं ने निभाई 1983 की परंपरा, बाबा विश्वनाथ का किया दुग्धाभिषेक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव बंधुओं ने निभाई 1983 की परंपरा, बाबा विश्वनाथ का किया दुग्धाभिषेक, VIDEO
कटेसर के यादव बंधुओं ने वर्ष 1983 से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों ने दूध से भरे बाल्टे सिर पर रखकर पारंपरिक नृत्य करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया।
यात्रा कटेसर से प्रारंभ होकर राजघाट, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नीचीबाग, ज्ञानवापी, बांसफाटक और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची, जहां गंगाजल भरकर डुंडीराज गणेश मंदिर के रास्ते बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर अभिषेक सम्पन्न किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस धार्मिक यात्रा में मुख्य रूप से राजकुमार यादव, रामनारायण (बाबा जी), श्याम विजय (व्यास जी), विजय यादव (ग्राम प्रधान), रामलखन यादव (पूर्व प्रधान), राजेश यादव, आत्मा पहलवान समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के श्रद्धालु शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।