{"_id":"69fb35ae1957da19020f4f14","slug":"video-national-federation-street-vendors-hawkers-cart-operators-stages-protest-against-police-action-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ का प्रदर्शन, VIDEO
वाराणसी में पथ विक्रेताओं को लेकर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ का आरोप है कि “पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014” के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा स्वीकृत 63 वेंडिंग जोनों को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जा रहा है। इससे न केवल कानून की अवहेलना हो रही है, बल्कि सैकड़ों पटरी व्यवसायियों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाएं पुलिस के इस रवैये से निष्प्रभावी होती दिख रही हैं। महासंघ ने मांग की है कि सभी 63 वेंडिंग जोनों को सुरक्षित किया जाए और पटरी व्यवसायियों पर हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर नाइट मार्केट से विस्थापित वेंडरों को पुनः स्थापित करने तथा प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हबों में उन्हें प्राथमिकता देने की भी मांग उठाई गई है।
ज्ञापन पर सचिन अभिषेक निगम, बिजय यादव, सुरेन्द्र यादव, शीला, राजू शर्मा, प्रेमचंद पांडे, साजन सरोज, नखडू सोनकर और विकास यादव सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।