Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Laborer dies government hospital construction site body found hanging involved dispute with wife

वाराणसी: सरकारी अस्पताल के निर्माणाधीन परिसर में मजदूर की मौत, फंदे से लटका मिला शव; पत्नी से चल रहा था विवाद

Tue, 10 Nov 2026 01:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

सरकारी अस्पताल के निर्माणाधीन परिसर में सोमवार सुबह 31 वर्षीय मजदूर छोटू कुमार लोहार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह बिहार का निवासी था और ढाई महीने से अस्पताल में मजदूरी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Varanasi Laborer dies government hospital construction site body found hanging involved dispute with wife
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल के परिसर में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह करीब पांच बजे हुई। मृतक की पहचान बिहार निवासी छोटू कुमार लोहार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से अस्पताल परिसर में काम करने वाले अन्य मजदूरों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छोटू कुमार लोहार (31) पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार बिहार के दुरनिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग गांव का निवासी था। वह पिछले करीब ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल के निर्माणाधीन परिसर में मजदूरी कर रहा था। काम की वजह से वह अस्पताल परिसर में ही एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छोटू का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसकी दो वर्षीय एक बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, उसका भांजा सोनू लोहार भी अस्पताल परिसर में ही अलग कमरे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस

सोनू के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह छोटू के कमरे में पहुंचा। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने छोटू का शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर वह घबरा गया। उसने तत्काल अपने मित्र बबलू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पत्नी से विवाद की बात भी सामने आई है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिजनों और अस्पताल परिसर में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed