{"_id":"677e8900f9d2a225ef01eead","slug":"video-inter-state-football-competition-was-organized-in-chandauli-manipur-defeated-kurra-ghazipur-4-2","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराया
अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब के तत्वाधान में अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराकर अगले चक्र में पहुंच गया। खेल का शुभारंभ समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रहलादपुर आशुतोष सिंह "मिंटू" और राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर कराया। कुल 90 मिनट के खेल के पहले हाफ में मणिपुर के टीम ने 5वे मिनट में ही पैट्रिक ने शानदार गो कर टीम को बढ़त दिला दिया। दूसरा गोल 38वे मिनट में मणिपुर के पैट्रिक के पास से जिंदू ने गोल कर अपने टीम को दो से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के 12वें मिनट में रिजर्ट के कॉर्नर किक से जिंदू ने हेड से खूबसूरत गोल कर तीन से टीम को आगे बढ़ा दिया। 22वे मिनट में कुर्रा के आयान ने गोल कर एक गोल की बढ़त कम किया। 28वे मिनट में कुर्रा से तबरेज ने गोल कर दिया। मणिपुर के मेयो ने 32वे मिनट में गोल कर दो गोल से बढ़त बना लिया जो अंत तक बना रहा। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष नईमुल हक खान, हाजी बिस्मिल्लाह, शाहआलम खान, बाबू खान, राजेश यादव नौली, अनिल यादव, रामधनी यादव, रामनगिन प्रजापति, हाजी सेराज खान, इब्रारुल हक खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कमेंट्री आतिफ खान और इनाम खान ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक दिलशाद खान गब्बू, अमन और साहिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।