{"_id":"6720f7c6a960df3f900e1ffb","slug":"video-hundreds-of-years-old-statue-of-lord-dhanvantari-in-varanasi-devotees-sought-blessings","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में भगवान धन्वंतरी की सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमा, भक्तों ने मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में भगवान धन्वंतरी की सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमा, भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
भगवान विष्णु के अवतार एवं त्रिदेवों में से एक आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव धूमधाम से सुड़िया स्थित वैद्यराज स्व. पं शिव कुमार शास्त्री के धन्वंतरि निवास में मनाया गया। धनतेरस के दिन भगवान गणेश माता लक्ष्मी के पूजन से सुख समृद्धि एवं भगवान धन्वंतरि के पूजन से मनुष्य आरोग्यता के साथ खुशहाल जीवन जीता है।
ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि का जन्म समुद्रमंथन से धनतेरस के ही दिन हुआ था। इस अवसर पर मंगलवार को धन्वंतरि निवास के श्री धन्वंतरि धर्मामृत औषधालय मंदिर में स्थापित भगवान धन्वंतरि के अष्ठधातु की मूर्ति को दोपहर में शास्त्रोचित विधि से स्नान कराकर चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। भगवान धन्वंतरि एक हाथ अमृत कलश दूसरे में चक्र तीसरे में शंख एवं चौथे हाथ में जोंक के साथ उनके मुख से दिव्य आभा की चमक बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। भगवान का श्रृंगार दुर्लभ आयुर्वेदिक औषधियों जैसे केसर, कस्तूरी, अंबर, अश्वगंधा, शंखपुष्पी, मूसली सहित स्वर्ण, हीरे, माणिक, पन्ना से किया गया था। मंदिर प्रांगण में शहनाई की मंगलध्वनि के साथ पांच ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। वैद्यराज परिवार से पं रामकुमार शास्त्री, पं नन्द कुमार शास्त्री, पं समीर कुमार शास्त्री सहित पुत्रगण उत्पल शास्त्री, आदित्य विक्रम शास्त्री, मिहिर विक्रम शास्त्री कोमल शास्त्री ने भगवान को भोग लगाकर आरती की और सभी के मंगलकामना एवं आरोग्य सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।