{"_id":"6a96c72b53460717ba0a8eff","slug":"bhilwara-tomato-farming-changes-farmer-s-fortune-earns-30-lakh-offers-silver-tomato-at-sanwaliya-seth-temple-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा: टमाटर की खेती ने बदली किस्मत, 30 लाख की कमाई के बाद सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीलवाड़ा: टमाटर की खेती ने बदली किस्मत, 30 लाख की कमाई के बाद सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का टमाटर
Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
सार
20 बीघा जमीन में टमाटर की बंपर फसल से करीब 30 लाख रुपए की कमाई हुई तो किसान ने मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को 250 ग्राम चांदी का टमाटर भेंट किया।
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मंडपिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी का टमाटर भेंट किया है। किसान को 20 बीघा जमीन में बोई गई टमाटर की फसल से करीब 30 लाख रुपये की बंपर कमाई हुई है। फसल की बिक्री से बेहतर दाम मिलने और मन्नत पूरी होने के पर किसान ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को यह भेंट अर्पित की।
विज्ञापन
भीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने अपनी 20 बीघा जमीन में टमाटर की फसल उगाई थी। खेती शुरू करते समय उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल होने और बाजार में बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। जब टमाटर की फसल पूरी तरह तैयार हुई और बाजार में बेची गई, तो उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भरतपुर: एक ही नेता को भाजपा और कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, अब BJP का दामन थामकर मैदान में उतरे
विज्ञापन
फसल की बिक्री से अच्छा भुगतान मिलने पर किसान जगदीश चंद्र परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे और भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी से बना टमाटर अर्पित किया। फसल की बंपर उपज और बेहतरीन भाव मिलने को किसान ने भगवान सांवलिया सेठ का आशीर्वाद माना।