फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Zone police 39 wanted criminals with cash rewards on their heads nabbed within 33 days

अपराधियों पर एक्शन: 33 दिन के अंदर वाराणसी जोन पुलिस के शिकंजे में 39 इनामी बदमाश, चंदौली पुलिस ने मारी बाजी

Tue, 01 Sep 2026 02:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

पूर्वांचल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 33 दिन के अंदर वाराणसी जोन पुलिस ने 39 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Varanasi Zone police 39 wanted criminals with cash rewards on their heads nabbed within 33 days
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म जैसे जघन्य मामलों में वांछित 10 हजार से 50 हजार तक के इनामी 39 आरोपियों को वाराणसी जोन की पुलिस ने 33 दिन के अंदर गिरफ्तार किया। कोर्ट के माध्यम से उन्हें जेल की सलाखों में भिजवाया। चंदौली पुलिस ने अन्य आठ जिलों की अपेक्षा 17 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सर्वाधिक इनामी चंदौली ने गिरफ्तार किए। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण के पर्यवेक्षण में 26 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन


एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा ने बताया क 29 जुलाई से 31 अगस्त तक शिकंजा अभियान चलाया गया। इसमें डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में वांछित 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 10 ऐसे थे, जिन पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, 26 अपराधियों पर 25000 रुपये का इनाम था। एक अपराधी पर 20000 रुपये का इनाम घोषित था। दो अन्य अपराधियों पर 10000 रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन


इस अभियान में चंदौली जिले की पुलिस ने सर्वाधिक 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। गाजीपुर जिले में पांच इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। जौनपुर और सोनभद्र जिलों से चार-चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मिर्जापुर, भदोही और आजमगढ़ जिलों से तीन-तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। चंदौली पुलिस का प्रदर्शन जोन के अन्य जिलों से बेहतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित थे। इनमें डकैती, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल थे। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म, फिरौती के लिए अपहरण और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी गिरफ्तारियां की गईं। 

पशु-तस्करी और अवैध शराब तस्करी जैसे मामलों में वांछित अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण और चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed