{"_id":"6b0857d1fbc5c5474908e475","slug":"video-female-students-showcased-strength-sports-field-participating-in-events-ranging-from-tug-war-high-jump-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेलों के मैदान में छात्राओं ने दिखाया दम, रस्साकशी से लेकर ऊंची कूद तक में लिया हिस्सा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों के मैदान में छात्राओं ने दिखाया दम, रस्साकशी से लेकर ऊंची कूद तक में लिया हिस्सा; VIDEO
किताबी ज्ञान के साथ खेलों में भी बेटियों को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ गुरुबाग स्थित गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। इस बार समारोह को खेलकूद के लिए समर्पित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रस्साकशी, ऊंची कूद, लंबी दौड़ और पिरामिड निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त नम्रिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शब्द गायन और छात्राओं की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। मुख्य अतिथि नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय की डायरेक्टर जगजीत कौर ने छात्राओं को शिक्षा और अनुशासन के साथ आत्मविश्वास बढ़ाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन सरदार करन सबरवाल और प्रबंधक सरदार हरदयाल सिंह ढिल्लों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें शैक्षिक, सांस्कृतिक और सहशैक्षिक गतिविधियों की उपलब्धियां बताईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को गुरुनानक इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्या नीलू कौर ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यालय की एक विशेष उपलब्धि की भी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरासत संरक्षण से जुड़ी पहल के तहत चयनित 32 माध्यमिक विद्यालयों में गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज को संत रविदास व्याख्यान केंद्र के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा ने किया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।