Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi inaugurated Banaras Biennale and made mention of Kashi panchang and ropeway Project at BHU varanasi

बीएचयू में सीएम योगी: बोले- काशी का पंचांग सबसे व्यावहारिक, यहीं से तय होते हैं त्योहार, जल्द शुरू होगा रोपवे

Sun, 29 Nov 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 29 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बीएचयू में सीआईआई बनारस बिएनाले का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत कला भवन की नई दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन हुआ। वहीं सीएम योगी ने कहा कि काशी का पंचांग सबसे व्यावहारिक, यहीं से त्योहार तय होते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated Banaras Biennale and made mention of Kashi panchang and ropeway Project at BHU varanasi
बीएचयू में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिएनाले का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि प्राचीन काल में काशी के विद्वानों ने सूर्य, चंद्र और ग्रहों की गति का सटीक अनुमान लगाकर प्राचीन काल में एक पंचांग बनाया था। काशी का पंचांग आज भी है। यह सबसे ज्यादा व्यावहारिक माना जाता है और उसी के अनुरूप देश के लोग अपने मांगलिक कार्यक्रम और त्योहार मनाते हैं। उस सटीक जानकारी के माध्यम से वे भविष्यवाणी भी करते हैं। 

विज्ञापन


गोस्वामी तुलसीदास ने यहीं पर रामचरित मानस की रचना की। संत कबीर ने दोहों से समाज को नई दिशा दी। आधुनिक युग में मुंशी प्रेमचंद, जय शंकर प्रसाद, भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हिंदी साहित्य से ही इसी काशी को समृद्ध किया। जो भी काशी आया वो काशी का ही होकर रह गया। जो जिस दृष्टि से देखा वैसा ही हो गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का पहला शहरी रोपवे इसी काशी में जल्द शुरू होने जा रहा है। जब आस्था के केंद्रों का सम्मान होता है तो सिर्फ मंदिर ही नहीं पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। 2017 तक यूपी में 14 हजार बड़े कारखाने लगे थे, उसके बाद 35 हजार बड़े कारखाने लगे हैं। नीयत साफ, नीति स्पष्ट हो तो नियंता की कृपा भी बरसती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्वस्तरीय म्यूजियम की तर्ज पर नवीनीकृत भारत कला भवन का भ्रमण किया। यहां नई दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन करने के साथ बिएनाले कैटलॉग का लोकार्पण किया। कला संकाय के राधाकृष्णन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस बिएनाले के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

Trending Videos

CM Yogi inaugurated Banaras Biennale and made mention of Kashi panchang and ropeway Project at BHU varanasi
बीएचयू में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

काशी में महामना ने बढ़ाई ज्ञान की परंपरा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी में क्या नहीं है। बीएचयू का भारत कला भवन, ज्ञान प्रवाह, नागरी प्रचारिणी सभा, पेशवा हवेली काशी की सांस्कृतिक यात्रा से जुड़े रहे हैं। बीएचयू के म्यूजियम को देखा तो अच्छा लगा। महामना ने इस विवि के माध्यम से काशी की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाया है। यहां की सनातनी परंपरा में जीवंतता मिलती है। यह केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है बल्कि आधुनिकता को भी सहजता से स्वीकार करती है।

ऋग्वेद में है काशी के सूती वस्त्रों का उल्लेख
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शास्त्रार्थ की परंपरा काशी से आगे बढ़ी और भारत की ज्ञान परंपरा को सामर्थ्य मिला। जातक कथाओं और पाणिनी की रचनाओं में काशी का उल्लेख मिलता है। काशी के सूती वस्त्र विश्वप्रसिद्ध रहे हैं। ऋग्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता है। यहां के उत्पाद यूरोप के बाजारों तक पहुंचते थे। दुनिया के पहले सर्जन सुश्रुत ने इसी काशी में भगवान धन्वंतरि से शल्य चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त किया।

काशी के 84 घाट इस शहर को नई ऊंचाई देते हैं
सीएम ने कहा कि काशी के 84 घाट इस शहर को नई ऊंचाई देते हैं। गंगा आरती, अलकनंदा क्रूज, नमो घाट और गंगा विलास जैसे पर्यटन के साधन विकसित हुए हैं। इससे लाखों परिवारों को रोजगार मिल रहा है। सीआईआई जैसा मंच कला से जुड़ता है तो स्पष्ट होता है कि अर्थव्यवस्था और संस्कृति एक ही हैं। महाकुंभ इसका उदाहरण है। विकास और विरासत के अद्भुत यात्रा का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को भारत की इकॉनमी के ग्रोथ इंजन के रूप में देखा जा रहा है। रेवेन्यू सरप्लस है। दो लाख करोड़ रुपये यूपी में कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च होता है।

बनारसी साड़ी व हस्तशिल्प को वैश्विक बाजार से जोड़ रहे
सीएम योगी ने कहा कि काशी की आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़कर उसकी परंपरा और विरासत को नए तरीके से सोचने का प्रयास किया जा रहा है। बनारसी साड़ी व हस्तशिल्प को ओडीओपी के जरिये ई-कॉमर्स के जरिये वैश्विक बाजार से जोड़ रहे हैं। उद्योगों के विकास के लिए सबसे जरूरी सुरक्षित माहौल है। अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति साढ़े नौ वर्ष पहले अपनाई थी जो जारी है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत है।

1895 में वेनिस और 2012 में कोच्चि में हुआ बिएनाले
सीएम ने कहा कि बुद्ध ने ज्ञान के लिए सारनाथ को उपदेश की पहली भूमि के रूप में चुना। यहां भगवान पार्श्वनाथ का जन्म हुआ। बनारस बिएनाले का कार्यक्रम काशी की अद्भुत परंपरा के साथ मेल खाता है। 1895 में वेनिस बिएनाले से इसकी शुरुआत हुई और भारत में यह 2012 में शुरू हुआ। अब यह वेनिस से कोच्चि और कोच्चि से काशी में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed