{"_id":"677e8908582d47cf220b0f62","slug":"video-district-level-cricket-competition-organized-in-tarajivanpur-of-chandauli-kori-defeated-sanghati","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली के ताराजीवनपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, कोरी ने संघती को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली के ताराजीवनपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, कोरी ने संघती को हराया
ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान परिसर में चल रहे 15 दिवसीय जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को कोरी व संघति के बीच खेला गया। जिसमें कोरी ने संघती को 46 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष यादव को दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संघति की टीम ने कोरी की घातक गेंदबाजी के आगे चार विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। घातक गेंदबाजी के लिए हर्ष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले मुख्यअतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चकरू यादव व विक्की यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुख्यअतिथी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में ठंड के मौसम में इस तरह का आयोजन कर कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। ऐसे ही खेत खलिहान से खेल कर हमारे होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर सन्नी यादव, विपिन मिश्रा, आयोजन सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।