{"_id":"6a9c0a1a562b58434603110a","slug":"video-cruise-ride-on-ganges-without-life-jackets-amidst-floods-questions-raised-over-safety-measures-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बीच गंगा में बिना लाइफ जैकेट क्रूज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बीच गंगा में बिना लाइफ जैकेट क्रूज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; VIDEO
धार्मिक नगरी काशी में एक ओर गंगा और वरुणा के बढ़े जलस्तर के चलते निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोग बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर गंगा में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। नावों के जरिए खाद्य सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है।
इसी बीच 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे रविदास घाट से दो बड़े क्रूज गंगा में घूमते दिखाई दिए। आरोप है कि क्रूज पर सवार कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। बाढ़ और तेज धारा के बीच इस तरह यात्रियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण के गंगा में ले जाना गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है।
एक तरफ जल पुलिस, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। घाटों पर लोगों को स्नान करने और गंगा किनारे अनावश्यक रूप से रुकने से भी रोका जा रहा है। ऐसे में क्रूज संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
बाढ़ के दौरान यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल है। प्रशासन को क्रूज संचालन की जांच कराकर लाइफ जैकेट समेत सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।