Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Massive fire breaks out in a moving Swift Dzire car in Hansi; driver saves his life by escaping in time.
{"_id":"6a9bba501633d2192e0fc9cc","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-a-moving-swift-dzire-car-in-hansi-driver-saves-his-life-by-escaping-in-time-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में लगी भीषण आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में लगी भीषण आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान
हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां के पास देर रात उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती स्विफ्ट डिजायर कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वह ढाणा कलां के पास हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे से कुछ मीटर दूर पहुंचे, तभी उन्हें कार के डैशबोर्ड से धुआं निकलता दिखाई दिया।
राकेश कुमार ने तुरंत कार रोककर बोनट खोलने का प्रयास किया, लेकिन बोनट नहीं खुल पाया। इसी दौरान इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के समय वह कार में अकेले थे। आग लगते ही उन्होंने बिना देरी किए डायल-112 पर सूचना दी और सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल गए।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
फायर ऑपरेटर जसबीर ने बताया कि उन्हें कार में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी कार में फैल चुकी थी। राहत की बात रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।