{"_id":"6a9bb0bab3cee9f25a0a8d2d","slug":"video-chants-echo-in-chhata-as-krishna-janmashtami-celebrations-begin-at-midnight-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता में गूंजे कन्हैया के जयकारे, चतुर्भुज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता में गूंजे कन्हैया के जयकारे, चतुर्भुज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
छाता (मथुरा)। कस्बे के श्री चतुर्भुज जी मंदिर में रात ठीक 12 बजते ही ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों और भजनों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की अलौकिक झांकी के दर्शन करने और बधाई गाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
मध्यरात्रि ठीक 12 बजे नंदलाल के प्रकट होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शंख और घंटियों की गड़गड़ाहट के बीच मंदिर के सेवायतों द्वारा भगवान की भव्य आरती उतारी गई, जिसमें उपस्थित भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।