{"_id":"6a9bb5509204d296430bfbaa","slug":"video-video-amatha-ma-nalbna-vapasa-naha-haaa-ta-cara-lkhapal-ka-tabthal-10-ka-natasa-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में निलंबन वापस नहीं हुआ तो चार लेखपालों का तबादला, 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में निलंबन वापस नहीं हुआ तो चार लेखपालों का तबादला, 10 को नोटिस
आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लेखपाल अरुण त्रिपाठी के निलंबन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जिलेभर में आंदोलन की ओर बढ़ता दिख रहा है। निलंबन वापस लेने की मांग पर दो सितंबर को एसडीएम और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद प्रशासन ने गौरीगंज तहसील के चार लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण कर दिया, जबकि 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने शनिवार को अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कर कार्य बहिष्कार किया और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की गौरीगंज तहसील शाखा के अध्यक्ष कुलदीप यादव और मंत्री मनीष कुमार सरोज ने पहले ही एसडीएम को पत्र देकर अरुण त्रिपाठी का निलंबन वापस लेने की मांग की थी। संघ का कहना था कि आय प्रमाण पत्र जांच के बाद नियमानुसार जारी किया गया था और उसमें कोई त्रुटि नहीं थी। लेखपालों ने बिना आरोप पत्र दिए निलंबन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही बैठकों में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था।
दो सितंबर की वार्ता से समाधान नहीं निकलने के बाद चार लेखपालों के तबादले और 10 को नोटिस दिए जाने से संघ का आक्रोश और बढ़ गया। शनिवार को लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का काम करने से इनकार करते हुए संबंधित बस्ते जमा कर दिए। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
सोमवार से सभी तहसीलों में जमा होंगे अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शनिवार को जिले की सभी तहसील अध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है। सोमवार से सभी तहसीलों के लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ संघ की वार्ता होगी। इसमें निलंबन वापस लेने सहित अन्य मांगों पर समाधान की उम्मीद है। यदि वार्ता में बात नहीं बनी तो जिलेभर के लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अरविंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, विशाल श्रीवास्तव, गौरव कुमार यादव और अंकिता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।