{"_id":"6a9bb4b48d9b7a22af0de8b8","slug":"video-video-rayabral-ma-sharamaka-na-narabja-ka-satha-kaya-paratharashana-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में श्रमिकों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में श्रमिकों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के नाराज श्रमिकों ने शनिवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। सभी विभिन्न मांगें न पूरी होने की वजह से आक्रोशित थे। आरोप लगाया कि प्रबंधन उनका शोषण कर रहा है। ठेकेदारी प्रथा समाप्त किया जाए। साथ ही उनकी मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है। सभी ने डीएम से मांगे पूरा किए जाने की मांग की। श्रमिकों के प्रदर्शन से अनाज की लोडिंग-अनलोडिंग प्रभावित हुई।
सुबह श्रमिकों ने गोदाम के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना से निगम अफसरों के हाथपांव फूल गए। किसी तरह श्रमिकों की मान-मनौव्वल होने लगी, पर वह अपने सभी साथियों को वापस लेने की मांग पर अडिग थे। श्रमिक सतीश, अमरेश कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता, आकाश कुमार, जितेंद्र पासवान ने बताया कि पिछले दो साल से हम लोग ठेकेदारी व्यवस्था से काम कर रहे हैं। महंगाई होने के बाद भी मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। हम लोगों को गोदाम के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।