{"_id":"6a9bb6fa0a350bfad8078d3f","slug":"video-pandoh-chants-of-kanha-echoed-at-midnight-devotees-danced-to-devotional-songs-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडोह: आधी रात को गूंजे कान्हा के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह: आधी रात को गूंजे कान्हा के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। कान्हा के जन्म की खुशी में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। शाम ढलने के साथ ही मंदिर में भक्ति का रंग और गहरा होता गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और बीच-बीच में श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। मध्यरात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, मंदिर में उत्साह चरम पर पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कान्हा जी की पालकी का भी भव्य स्वागत किया गया। पालकी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जन्मोत्सव के दौरान देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य नूतन कौशल ने श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने मंदिर कमेटी, पंडोहवासियों और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत 5 सितंबर को भी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।