{"_id":"6776a624af5a8039c2074ad4","slug":"video-a-seven-day-procession-of-primary-education-class-was-taken-out-in-azamgarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में दिखा महिला सशक्तिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में दिखा महिला सशक्तिकरण
राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर जगह-जगह राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की विभाग कार्यवाहिका और जिला कार्यवाहिका के नेतृत्व में पथ संचलन डीएवी इंटर कॉलेज सभागार से चल कर अग्रसेन चौक होते हुए पुरानी कोतवाली दलाल घाट होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ।
राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत द्वारा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की कुल 150 बहनें प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें 25 शिक्षिका एवं 28 व्यवस्था प्रमुख बहनें शामिल हैं। वर्ग में सेविकाओं को दंड संचालन, नियुद्ध के प्रशिक्षण के साथ योगासन, आत्मरक्षा व बौद्धिक कार्यक्रम भी हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।