{"_id":"689895b354ddbd6b22053fad","slug":"video-cathana-sharama-hatayakada-hatayarapaya-ka-sharanae-thana-val-ka-jhapaugdha-para-cal-bldajara-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदन शर्मा हत्याकांड: हत्यारोपियों को शरण देने वाले की झोपड़ी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन शर्मा हत्याकांड: हत्यारोपियों को शरण देने वाले की झोपड़ी पर चला बुलडोजर
यूपी के सुल्तानपुर में जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए चंदन शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को शरण देने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी बझना गांव निवासी प्रेम कुमार यादव की झोपड़ी पर रविवार को बुलडोजर चला। प्रेम कुमार ने गांव के खलिहान (गाटा संख्या 512) पर अवैध रूप से पशुशाला और छप्पर बनाकर कब्जा कर रखा था। साथ ही उसी गाटे में बने मकान का सहन-दरवाजा भी खोल लिया था।
तहसीलदार मयंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। कार्रवाई राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण की अगुवाई में की गई। इस दौरान जयसिंहपुर पुलिस भी मौजूद रही।
बताते चलें कि 1 अगस्त को चंदन शर्मा की हत्या हो गई थी। इसने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें प्रेम कुमार का नाम भी सामने आया था। इस पर हत्यारोपियों को पनाह देने और पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप है। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के अवैध निर्माण को ढहाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।