{"_id":"6a95cf529513f14b8f02a634","slug":"aadhaar-related-issues-will-soon-be-resolved-sultanpur-news-c-103-slp1004-163979-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अब आधार से जुड़ी दिक्कतें जल्द होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अब आधार से जुड़ी दिक्कतें जल्द होंगी दूर
Tue, 01 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नया आधार बनवाने, हर प्रकार के संशोधन संबंधी लोगों की दिक्कतें जल्द दूर होंगी। कई महीने से चल रही अधिकारियों की कोशिशें रंग लाई हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अपना कार्यालय हाईवे के किनारे पयागीपुर में खोलने जा रहा है।
प्राधिकरण ने पयागीपुर में किराये पर कार्यालय लिया है। कार्यालय में फर्नीचर लगाने आदि का कार्य शुरू हो गया है। व्यवस्था दुरुस्त होते ही कार्यालय संचालित हो जाएगा। यहां प्राधिकरण के कर्मचारी व अधिकारी बैठेंगे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के कार्यालय संचालन के लिए कार्य चल रहा है।
पूर्व में डाकघर में आवेदन के बाद प्राधिकरण की ओर से 18 साल के ऊपर के लोगों का नया आधार कार्ड बनाया जा रहा था, लेकिन कुछ वजह से 18 साल के ऊपर के वंचित लोगों का आवेदन डाकघर में बंद हो गया। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लखनऊ के प्राधिकरण कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
अब सिर्फ 18 साल से कम उम्र के लोगों का आवेदन डाकघर में नए आधार के लिए हो रहा है। बच्चों का प्राथमिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नया आधार बनाने के लिए आवेदन हो रहा है। प्राधिकरण का कार्यालय खुलने से हर उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड आसानी से बन सकेगा।