{"_id":"6ae8bbe1fd170ac02707b30c","slug":"video-agra-municipal-corporation-issues-instructions-regarding-diwali-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली को लेकर आगरा में सड़कों की खोदाई पर रोक, नगरायुक्त ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली को लेकर आगरा में सड़कों की खोदाई पर रोक, नगरायुक्त ने जारी किए निर्देश
दिवाली तक सड़कों की खोदाई और पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है। त्योहार पर आवागमन और ट्रैफिक जाम को देखते हुए नगर आयुक्त ने यह निर्देश जारी किए हैं। दिवाली से पहले शहर की व्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा बैठक की, जिसमें 15 प्रमुख बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने घर-घर से कूड़ा लेने, डलावघर खत्म करने, सड़कों के पास की सफाई के निर्देश दिए। शहर के प्रवेश मार्गों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही प्रमुख मार्गों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। त्योहार पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए, वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क खुदाई पर दिवाली तक रोक लगा दी है। पानी की आपूर्ति पर उन्होंने गंभीरता बरतने को कहा और सीवर कनेक्टिविटी, सीवर के निस्तारण, ओवरफ्लो की घटनाओं और खुले में सीवर बहने की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।