Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car hits expressway railing; three injured, including a couple

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकराई कार, दंपती सहित तीन जख्मी

Sun, 08 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car hits expressway railing; three injured, including a couple
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर समसपुर के पास शनिवार सुबह बिहार जा रही कार का पिछला बायां पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के सहसाराम निवासी परमेश्वर (30), पत्नी पूजा (27), दोस्त विजय (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों ने घायलों को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से पूजा को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। परमेश्वर ने बताया कि वह परिवार के साथ नोएडा से घर जा रहे थे। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed