{"_id":"6aa55b52cd2d7714c6013275","slug":"video-17-thana-btha-vatana-pahaca-saltanapara-ka-yavaka-ka-shava-thabii-ma-haii-tha-mata-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद वतन पहुंचा सुल्तानपुर के युवक का शव, दुबई में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन बाद वतन पहुंचा सुल्तानपुर के युवक का शव, दुबई में हुई थी मौत
सुल्तानपुर में कूरेभार के दबौलिया निवासी सत्यदेव तिवारी (23) का शव 12 सितंबर को 17 दिन बाद उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल दुखद हो गया। पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सत्यदेव 23 सितंबर 2025 को रोजगार के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए थे। वहां वह प्लंबर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को कंपनी के इंचार्ज ने फोन पर सत्यदेव के निधन की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार सदमे में आ गया।
परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सत्यदेव के पार्थिव शरीर को सुरक्षित वतन लाने की थी। मृतक के चचेरे भाई आनंद तिवारी ने कादीपुर नगर पंचायत के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी समाजसेवी अब्दुल हक़ से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब्दुल हक़ ने तुरंत प्रयास शुरू किए। उन्होंने भारतीय दूतावास, अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों से लगातार संपर्क किया। सांसद संजय सिंह, विधायक राज बाबू उपाध्याय की पहल और सहयोग से भी इस प्रयास को मदद मिली। इन प्रयासों से पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।