{"_id":"694431ce4abc6094d1031403","slug":"video-villagers-speak-we-are-not-getting-regular-water-supply-under-har-ghar-jal-scheme-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौपाल में बोले ग्रामीण: साहब...हर घर जल योजना से नहीं मिल रहा नियमित पानी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में बोले ग्रामीण: साहब...हर घर जल योजना से नहीं मिल रहा नियमित पानी, VIDEO
नगवां ब्लॉक के चेरुई में बृहस्पतिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार चेरुई पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर अपनी बात रखी।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई घरों तक अब तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। वहीं कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध न होने और धान खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू न होने की शिकायतें भी दर्ज कराईं। किसानों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच की जाए और जिन स्थानों पर लापरवाही पाई जाए, वहां तत्काल सुधार किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।