फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guards caught for allegedly applying toxic chemicals to crops.

Sonebhadra News: फसलों में जहरीली दवा डालने के आरोप में गार्डों को पकड़ा

Sun, 23 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Guards caught for allegedly applying toxic chemicals to crops.
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में फसलों में जहरीली दवा डालने के आरोप में किसानों ने एक निजी कंपनी के दो गार्डों को शुक्रवार की रात पकड़ लिया। गार्डों के पास से दवा छिड़काव में प्रयुक्त होने वाला प्रेशर कंटेनर व दवा बरामद करने का दावा किया है। बरगवां थाना क्षेत्र में बंधा कोल ब्लॉक का कार्य शुरू है। किसानों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाने के मकसद से निजी कंपनी के इशारे पर रात के अंधेरे में गार्ड खड़ी फसलों पर जहरीली दवा डालने पहुंचे थे। ग्राम पंचायत बंधा के टोला बाड़ी झरिया में रात करीब एक बजे कथित रूप से खेत में फसल नष्ट करने वाली दवा डालने पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्डों को ग्रामीणों की ओर से पकड़े जाने के बाद बंधा कोल ब्लॉक को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों गार्डों के पास दवा छिड़कने की सामग्री और एक डिब्बा मिला है। दावे के समर्थन में किसानों ने सिक्योरिटी गार्ड के कबूलनामे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी राजीव किशोर का कहना था कि पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed